आज समाज का सोनीपत और यमुनानगर संस्करण लॉन्च
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
आज समाज का सोनीपत और यमुनानगर संस्करण आज लॉन्च हो गया। आज अखबार में समूह संपादक राहुल देव ने अपने संदेश में लिखा है कि आज समाज आज से हरियाणा के दो प्रमुख नगरों सोनीपत और यमुनानगर के पाठको से रूबरू होगा। समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के संकल्प के साथ आज समाज सोनीपत और यमुनानगर का हम शुभारंभ कर रहे हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में अखबार का कुरुक्षेत्र और बहादुरगढ़ संस्करण लॉन्च किया गया था।प्रबंधन की योजना पूरे हरियाणा को कवर करने की है जिसके अन्तगर्त कई अन्य संस्करण और लाये जायेंगे जिनमें करनाल, पानीपत, भिवानी, रोहतक, बागपत, फरीदाबाद, शामिल हैं। इस संबंध में पहले भी हमसे बात करते हुए राहुल देव ने कहा था कि लोकल खबरो के लिए हम 6-6 पेज देंगे इसके अलावा देश, दुनिया की बाकी खबरें भी अखबार में होगी। हमारी कोशिश रहेगी कि हम सुबह सबसे ज्यादा खबरे देने वाला अखबार बनें। शहर में घटे हर पहलुओं को कवर करने की हमारी योजना है। हम यहां कि आबोहवा और यहां की उपलब्धियों पर भी खास ध्यान देगें।
- Category:


