आई नेक्स्ट ने पूरा किया 12वां पड़ाव, गोरखपर में लांच
समाचार4मीडिया.कॉम
आई नेक्स्ट अब पूर्वांचल के धार्मिक शहर गोरखपुर में भी दस्तक दे चुका हैं। कल आई नेक्स्ट गोरखपुर एडिशन की लांचिंग विधिवत हवन-पूजन के साथ संपन्न हुई। यह आई नेक्स्ट का 12वां पड़ाव था। इस मौके पर प्रबंधन से कई वरिष्ठ लोग गोरखपुर पहुंचे। गोरखपुर से पहले आई नेक्स्ट बरेली शहर में लांच हुआ था।
समाचार4मीडिया.कॉम से बात करते हुये आई नेक्स्ट के प्रोजेक्ट हेड आलोक सांवल ने बताया कि आई नेक्स्ट अपने कंटेंट तथा प्रभावशाली स्वरूप के चलते पाठकों को ज्यादा आकर्षित करेगा। आने वाले समय में आई नेक्स्ट मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के पाठको तक पहुचेंगा। आई नेक्स्ट जीवन शैली को अधिक तबज्जो देता है और खासकर युवाओं को टारगेट करता है। हमें विश्वास है कि अन्य शहरों की तरह गोरखपुर में भी आई-नेक्सट छा जायेगा।
लांचिंग के मौके पर जागरण परिवार से डां शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रबंधक ओम प्रकाश जोशी, प्रसार प्रबंधक श्री पाल पांडेय आई नेक्स्ट के प्रोजेक्ट हेड आलोक सांवल, महाप्रबंधक अजय मिश्रा, एसोसिएट एडिटर शर्मिष्ठा शर्मा, एजीएम विज्ञापन रोहित मेहरोत्रा, डीजीएम राजेश तोमर आदि वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं।
- Category:

