'आईबीएन ब्लेज' और 'एनडीटीवी सोशल' में बेहतर कौन

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

अपने दर्शकों को वेब के माध्यम से न्यूज चैनल तक लाने के लिए आईबीएन ने हाल ही में ब्लेज लॉन्च किया। एनडीटीवी पहले से ही एनडीटीवी सोशल के माध्यम से ऐसा काम कर रहा है। लेकिन दोनों के फीचर्स काफी अलग-अगल हैं। एनडीटीवी सोशल नेटवर्क साइट के फॉर्मेट पर काम करता है। यह बिल्कुल फेसबुक की तरह है। इसमें एनडीटीवी से जुड़े लोग अपनी फीड डालते हैं और लोग उस पर कंमेंट करते हैं।
 
ब्लेज में ऐसा नहीं है, यहां पर पाठक आईबीएन से जुड़े पत्रकारों के  प्रोफाइल देख सकते हैं और उनसे सीधे जुड़ सकते हैं। ब्लेज में सबसे बड़ी कमी है, आप पत्रकारों से सीधा संपर्क तो कर सकते हैं, लेकिन उनकी फीड पर कंमेंट नहीं कर सकते। उदाहरण के तौर आप सुहासिनी हैदर के पेज को देख सकते हैं, जिनके मैसेज पर आप एनडीटीवी सोशल की तरह कमेंट नहीं कर सकते हैं।
 
ब्लेज में सबसे अच्छा फीचर ‘आस्क’ और ‘ऐंसर’ हैं, जो पाठकों को पत्रकारों से सीधे जुड़ने का मौका देता है। इसमें पाठक पत्रकारों से प्रश्न तो पूछ ही सकते हैं, साथ ही विभिन्न मुद्दों को भी उठा सकते हैं और पाठक अपना मत भी दे सकते हैं। आईबीएन लाइव पर आप पत्रकारों से एनडीटीवी सोशल की तरह चैट कर सकते हैं। इस तरह ब्लेज तुलनात्मक रुप से एनडीटीवी सोशल की अपेक्षा कम सोशल है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है।समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None