आइमा अवार्ड में राघव बहल बने मीडिया पर्सन ऑफ द इयर

raghav-bahal.gif
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
नेटवर्क 18 ग्रुप के संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर राघव बहल को मीडिया पर्सन ऑफ द इयर के लिए आईमा अवार्ड से सम्मानित किया गया है। हाल ही में केन्द्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम ने उन्हें यह पुरस्कार दिया। कॉमर्स, आर्ट और सिनेमा के क्षेत्रों में मैनेजमेंट को बढ़ावा देने के लिए आईमा मैनेजिंग इंडिया अवार्ड की शुरूआत वर्ष 2010 में की गई थी।
 
दिल्ली के सेंट जेवियर्स स्कूल से अपनी शुरुआती तालीम हासिल करने वाले राघव बहल एफएमस दिल्ली से एमबीए हैं। कैरियर के शुरुआती दिनों ए.एफ फर्ग्यूशन और अमेरिकन एक्सप्रेस जैसी कंपनियों से जुड़े रहने के बाद 1993  में उन्होंने नेटवर्क 18 ग्रुप की स्थापना की। 1994 में उन्हें पत्रकारिता के लिए संस्कृति अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। राघव बहल इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर से भी नवाजे जा चुके हैं। गौरतलब है कि इंपैक्ट एक्सचेंज4मीडिया समूह की पत्रिका है.
2007  में राघव बहल अर्न्सट और यंग की तरफ से यंग एन्टरप्रेन्योर ऑफ द ईयर का खिताब भी हासिल कर चुके हैं। पिछले वर्ष उनके द्वारा लिखी किताब सुपर पावर काफी चर्चा में रही।
0
No votes yet
Your rating: None