अनुराधा प्रीतम ने बीबीसी दोबारा ज्वाइन किया

आरिफ खान मंसूरी

समाचार4मीडिया.कॉम
अनुराधा प्रीतम दोबारा से बीबीसी के साथ जुड़ गई हैं। इससे पहले भी अनुराधा बीबीसी के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने तीन साल तक बीबीसी लंदन के साथ काम किया है। अनुबंध खत्म होने पर अनुराधा बीबीसी छोड़ दिया था। लेकिन अभी उनकी नियुक्ति दोबारा से एक साल के कांट्रेक्ट पर हुई है। बीबीसी ने पिछले दिनों ही आवेदन मांगे थे। इसी नियुक्ति प्रक्रिया में अनुराधा का चयन किया गया है। इनकी नियुक्ति लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर हुई है। हिंदुस्तान अखबार के साथ जुड़े हैदर नकवी का भी इस प्रक्रिया में चयन हो गया था, लेकिन हैदर नकवी ने बीबीसी ज्वाइन करने से मना कर दिया।

 

0
No votes yet
Your rating: None