अजय चाको ‘नेटवर्क 18-एईटीएन’ ज्वाइंट वेंचर के प्रेसीडेंट नियुक्त

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘नेटवर्क18’ और ‘ए एंड ई टेलीविजन नेटवर्क’ (एईटेन) ने अजय चाको को ‘एईटीएन18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ का प्रेसीडेंट नियुक्त करने की घोषणा की है। ‘एईटीएन18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’, ‘एईटीएन’ और ‘नेटवर्क18’ का संयुक्त उपक्रम है।
 
चाको मुंबई कार्यालय में रहकर संयुक्त उपक्रम के दिन-प्रतिदिन के ऑपरेशनल, रणनीतिक और वित्तीय प्रबंधन एवं चैनल की सेवाओं की जिम्मेदारी को निभायेंगे।
 
‘एईटीएन18’ की योजना भारतीय बाजार में वैश्विक स्तर पर चर्चित ब्रांड जैसे ‘हिस्टरी’, ‘बायो’, ‘क्राइम एंड इंवेस्टीगेशन नेटवर्क’ और ‘एईटीएन’ के अन्य प्रमुख एंटरटेनमेंट चैनलों के प्रसारण की है। इनके शुरुआत की घोषणा जल्द ही होने वाली है।
 
‘नेटवर्क18’ के ग्रुप सीओओ, बी साईकुमार के अनुसार, “भारत में एंटरटेनमेंट क्षेत्र का विकास तेज गति से जारी है और मेरा विश्वास है कि अजय ‘एईटीएन18’ को इस क्षेत्र में लीडर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। मुझे उनकी क्षमता पर पूरा विश्वास है। अजय के पास मीडिया ब्रांडस की नींव डालने, उन्हें स्थापित करने एवं नेतृत्व प्रदान करने की पूरी क्षमता है।”
 
‘एईटीएन इंटरनेशनल’ के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, सीन कोहेन के अनुसार, अजय का ट्रैक रिकॉर्ड काफी सफल है और इस क्षेत्र में भारतीय बाजार की गहरी समझ है। एक तैयार बयान में उन्होंने कहा, “उनके टीम में होने से भारत के एंटरटेनमेंट सेवाओं में हम अच्छी स्थिति में हैं और इससे हमारा दृष्टिकोण साबित होता है।”
 
इस अवसर पर अजय चाको ने कहा, “मेरा विश्वास है कि भारतीय तथ्यात्मक एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में काफी अवसर हैं। दर्शकों की बदलती चाहत एवं डिजिटलिकरण के कारण ऐसे कंटेंट के मांग में काफी वृद्धि हो रही है। ‘एईटीएन18’ में हमारा मुख्य फोकस वैश्विक स्तर पर चर्चित ब्रांडस जैसे ‘हिस्टरी’, ‘बायो’, ‘क्राइम एंड इंवेस्टीगेशन’ नेटवर्क को भारतीय दर्शकों के समाने परोसना है। मैं बिजनेस और कंटेंट टीम के साथ मिलकर इसे भारत में नेतृत्व प्रदान करने का काम करूंगा।”
 
अजय चाको ने अपने 15 वर्षों के कॅरियर में मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एवं सर्विस के क्षेत्र में सेल्स, मार्केटिंग और जनरल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी कार्य किया है। ‘नेटवर्क18’ में पिछले सात वर्षों से अधिक के कार्यकाल में चाको ने ‘सीएनबीसी-टीवी18’, ‘सीएनबीसी आवाज’ और ‘फोर्ब्स इंडिया’ को नेतृत्व प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ‘नेटवर्क18’ समूह ज्वाइन करने से पहले उन्होंने मीडिया और वित्तीय क्षेत्र की अग्रणी कंपनी ‘आईएल एंड एफएस’(इनफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंसियल सर्विसेज, इंडिया), ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ समूह सहित अन्य में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।  
 
0
No votes yet
Your rating: None