रेडियो स्टेशन के कार्यालय में घुसकर RJ पर हमला, हालत गंभीर...

एक अज्ञात व्यक्ति ने सोमवार को रेडियो स्टेशन की इमारत में घुसकर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Tuesday, 24 October, 2017
Last Modified:
Tuesday, 24 October, 2017
Samachar4media

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

रूस में एक अज्ञात व्यक्ति ने सोमवार को मध्य मॉस्को में स्थित रेडियो स्टेशन की इमारत में घुसकर एक महिला पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर रेडियो स्टेशन के कार्यालय में सुरक्षाकर्मी की आंखों में स्प्रे छिड़ककर घुसा और उसने पत्रकार पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद महिला पत्रकार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, तात्याना फेलगेलगौर नाम की पीड़ित महिला पत्रकार एको ऑफ मॉस्कोमें आरजे (रेडियो जॉकी) हैं।

चैनल के प्रधान संपादक एलेक्सेई वेनेदिक्तोव ने बताया तात्याना की हालत गंभीर है। उन्होंने आगे बताया कि इस हमले में हमले में दो और लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा वेनेदिक्तोव ने कहा हमलावर पर काबू पा लिया गया और 48 साल के व्यक्ति के खिलाफ हत्या की कोशिश के संदेह में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक सूचना के आधार पर मॉस्को पुलिस ने कहा कि हमलावर व्यक्तिगत रंजिश से प्रेरित था और किसी दूसरे देश का नागरिक है।

गौरतलब है कि यह रेडियो स्टेशन रूसी सरकार की आलोचना करता रहा है। वहीं तात्याना विपक्षी रैलियों में हिस्सा लेती रही हैं और फेसबुक पेज पर उनके हजारों फॉलोअर्स हैं।



TAGS s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए