दुनिया को अलविदा कह गए UNI के पूर्व पत्रकार निखिल भट्टाचार्य

देश की प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी ‘यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (यूएनआई) के...

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Wednesday, 22 August, 2018
Last Modified:
Wednesday, 22 August, 2018
RIP

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

देश की प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी ‘यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (यूएनआई) के पूर्व पत्रकार निखिल भट्टाचार्य अब हमारे बीच नहीं रहे। मंगलवार शाम उनका निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे।

जानकारी के मुताबिक, पांच साल पहले भट्टाचार्य लकवे का शिकार हो गए थे। उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मंगलवार दोपहर भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और पुत्री है।

मीडिया बिरादरी और राजनेताओं के बीच वे काफी लोकप्रिय थे। भट्टाचार्य 90 के दशक के अंत में बतौर विशेष संवाददाता यूएनआई से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद, उन्होंने त्रिपुरा स्थित अखबार 'दैनिक संवाद' के लिए दिल्ली संवाददाता के रूप में काम किया।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए