ओमप्रकाश अश्क हिंदुस्तान रांची के नए संपादक, सी न्यूज यूपी के हेड बने मनोज दुबे

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो हाल ही में हिंदुस्तान प्रबंधन ने रांची में कई बदलाव किए। पहले मार्केटिंग टीम में कई परिवर्तन हुए उसके बाद अब एडिटोरियल टीम कुछ फेरबदल किए गए हैं। इसी बदलाव के तहत रांची में तैनात मनोरंजन सिंह को अब धनबाद यूनिट का नया स्थानीय संपादक बनाया गया है वहीं धनबाद में संपादकीय का काम देख रहे ओमप्रकाश अश्क को रांची भेजा गया है।

Last Modified:
Tuesday, 22 May, 2012
s4m
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो हाल ही में हिंदुस्तान प्रबंधन ने रांची में कई बदलाव किए। पहले मार्केटिंग टीम में कई परिवर्तन हुए उसके बाद अब एडिटोरियल टीम कुछ फेरबदल किए गए हैं। इसी बदलाव के तहत रांची में तैनात मनोरंजन सिंह को अब धनबाद यूनिट का नया स्थानीय संपादक बनाया गया है वहीं धनबाद में संपादकीय का काम देख रहे ओमप्रकाश अश्क को रांची भेजा गया है। सहारा समय चैनल से जुड़े रहे मनोज दुबे ने अपनी नई पारी आगरा से प्रसारित सी न्यूज के साथ की है। उन्हें चैनल में यूपी का हेड बनाया गया है. अब यूपी में चैनल की जिम्मेदारी मनोज के कंधों पर होगी। मनोज वे सहारा में कानपुर के ब्यूरोचीफ भी रह चुके हैं। मनोज लम्बे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। मनोज एक जून से अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। वे आगरा की बजाय लखनऊ में बैठेंगे। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
TAGS media
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए