न्यूज11 के संपादक गुंजन सिन्हा का इस्तीफा

रांची से प्रसारित हो रहे बिहार और झारखंड बेस्ड रीजनल न्यूज चैनल न्यूज़ 11 के प्रधान संपादक गुंजन सिन्हा ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। इसकी पुष्टि न्यूज़11 प्रंबधन ने हमसे बात करते हुए की। गुंजन सिन्हा की न्यूज11 के साथ यह दूसरी पारी थी। गुंजन सिन्हा न्यूज़11 से पहले नक्षत्र टीवी, रांची के साथ बतौर चैनल हेड काम कर रहे थे। जहां से उन्होंने इस्तीफ

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Friday, 14 September, 2012
Last Modified:
Friday, 14 September, 2012
s4m
रांची से प्रसारित हो रहे बिहार और झारखंड बेस्ड रीजनल न्यूज चैनल न्यूज़ 11 के प्रधान संपादक गुंजन सिन्हा ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। इसकी पुष्टि न्यूज़11 प्रंबधन ने हमसे बात करते हुए की। गुंजन सिन्हा की न्यूज11 के साथ यह दूसरी पारी थी। गुंजन सिन्हा न्यूज़11 से पहले नक्षत्र टीवी, रांची के साथ बतौर चैनल हेड काम कर रहे थे। जहां से उन्होंने इस्तीफा देकर न्यूज11 ज्वाइन किया था। नक्षत्र के अलावा उन्होंनो आर्यन टीवी के हेड और मौर्य टीवी के न्यूज़ और प्रोग्रामिंग डायरेक्टर की भूमिका निभा चुके हैं। रांची विश्वविधालय से अंग्रेजी में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद गुंजन सिन्हा ने आज रांची के साथ अपने पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स, टीवीआई,ईटीवी के लिए भी काम किया है। इसके साथ ही मंगलायतन विश्वविधालय में पत्रकारिता का अध्यापन भी करते थे। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
TAGS media
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए