स्पोर्ट्स चैनल का 'हेड' लड़कियों को धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार...

वो 41 साल का है और दिल्ली के द्वारका में साइबर क्राइम सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया...

Last Modified:
Sunday, 15 April, 2018
Samachar4media

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

वो 41 साल का है और दिल्ली के द्वारका में साइबर क्राइम सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसने 6 लड़कियों को शादी के नाम पर न सिर्फ धोखा दिया, बल्कि हर एक को लाखों रुपयों का चूना लगाया। ये सब वो मेट्रिमोनियल साइट्स पर फेक आईडी बनाकर करता था, खुद को एक इंटरनेशनल स्पोर्ट्स चैनल का हेड बताकर।

उसका नाम है अनुराग मेंदीरत्ता, लखनऊ से BBA करने के बाद उसने अलग-अलग 3 बैंकों के सेल्स डिपार्टमेंट में काम किया, फिर नौकरी से परेशान होकर द्वारका में प्रॉपर्टी डीलिंग का बिजनेस करने लगा। उसके एक पत्नी और बेटा भी है, लेकिन वह जल्दी अमीर बनना चाहता था, यही ख्वाहिश उसे जुर्म की दुनिया में ले गई।

उसने अपनी फेक जी मेल आईडी, फेसबुक आईडी और एक मेट्रिमोनियल साइट पर अपना एक प्रोफाइल बनाया और एक अमीर लड़की से चैट करने लगा। उसने खुद को मुम्बई के एक मशहूर इंटरनेशन स्पोर्ट्स चैनेल का हेड बताया, नाम बताया सिद्धार्थ वालिया। दोस्ती बढ़ती गई, बातों बातों में इसने बताया कि पापा को कैंसर है। एक दिन एक डिवाइस के जरिए उसने लंदन के फोन से लड़की को बताया कि पापा का ऑपरेशन है, देश से बहार हूं, 6 लाख रुपए की जरूरत है, लड़की ने भेज दिए।

बाद में जब वो लड़की से बदत्तमीजी करने लगा तो उसने चैनेल में पता किया, वहां ऐसा कोई व्यक्ति नहीं था। उसने इसी तरीके से 6 लड़कियों के साथ धोखा किया, पैसे हड़पे। कभी दुबई के चैनल का हेड बनता था, तो कभी मुम्बई का।

दिल्ली पुलिस साइबर सेल ने सारे ट्रांजेक्शन को फॉलो किया, बैंक बांदा का था, इसलिए मुश्किल हुई, लेकिन एक दिन पकड़ में आ ही गया।  


समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी रायसुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGS s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए