हिन्दुस्तान आगरा को मिला नया संपादक....

हिन्दुस्तान के नोएडा कार्पोरेट आफिस में वरिष्ठ स्थानीय संपादक...

Last Modified:
Friday, 08 June, 2018
Samachar4media

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

हिन्दुस्तान के नोएडा कॉरपोरेट ऑफिस में वरिष्ठ स्थानीय संपादक कार्यरत मनोज सिंह पमार अब आगरा और अलीगढ़ संस्करण के संपादक बनाए गए हैं। मनोज पमार इससे पहले झारखंड के राज्य संपादक थे और उन्हें चार माह पहले ही नोएडा कॉरपोरेट ऑफिस में कंटेट प्लान और कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को हिन्दुस्तान समूह के ग्रुप एडिटर शशि शेखर की उपस्थिति में उन्होंने अपना नया कार्यभार संभाल लिया है।

बीते एक दशक से मनोज पमार हिन्दुस्तान अखबार से जुड़े हुए हैं। कानपुर संस्करण की सफल लॉन्चिंग के बाद उऩ्हें प्रमोशन के साथ झारखंड का स्टेट हेड बनाया गया था। उनके नेतृत्व में ही कंटेंट में प्रयोगधर्मिता और मस्ती मार्ग समेत कई इवेंट स्थापित करके हिन्दुस्तान ने कानपुर में अपनी अलग साख बनाई थी। झारखंड में डायन कुप्रथा के खिलाफ सफल अभियान अभियान चलाने पर उन्हें इस साल एचटी मीडिया समूह सिल्वर स्टार अवॉर्ड भी दिया गया था।

कानपुर से पहले आगरा और अलीगढ़ की लॉन्चिंग भी मनोज पमार के नेतृत्व मे हुई थी। कई अभियानों को आक्रमक और असरदार तरीके से पाठकों से सामने रखा गया। इसके चलते ही उन्हें हिन्दुस्तान का 'लॉन्चिंग संपादक' कहा जाता है। आगरा-अलीगढ़ संस्करण को प्रतिस्पर्धी अखबारों से और आगे ले जाने के लिए एक बार फिर प्रधान संपादक शशि शेखऱ ने मनोज पमार पर विश्वास जताया है। 

लगभग तीन दशक से पत्रकारिता में सक्रिय मनोज पमार ने दैनिक भास्कर नें भी लंबी पारी खेली थी। नेशनल टैलेंट पूल का हिस्सा होने के साथ ही ग्वालियर-भोपाल में भी वरिष्ठ पदों पर कार्य किया। दैनिक नवभारत, दैनिक अमर उजाला, इंदौर फ्री प्रेस जनरल, दैनिक स्वदेश में भी मनोज पमार संपादकीय दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वाह कर चुके हैं। मध्यप्रदेश सरकार के पहले रतनलाल जोशी पत्रकारिता पुरस्कार के साथ ही कई पुरस्कार अर्जित कर चुके हैं।

 

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी रायसुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

TAGS s4m
न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए