इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
-
03/02/2012
चैनलों की जमात में एक और चैनल ‘मीडिया वन’ टीवी शामिल होने जा रहा है। इस चैनल को जून 2012 में शुरू किया जायेगा। मलयालम भाषी इस चैनल का मुख्यालय केरल के कालिकट में बनाया गया है। यह न्यूज़ और इंफोटेनमेंट चैनल होगा। ‘मीडिया वन’ टीवी के जरिए से पूरे मलयालम भाषी एरिया और गल्फ क्षेत्र को कवर किया जायेगा। इसके साथ ही, इसके न्यूज़ स्टूडियो नई दिल्ली,दुबई, रियाद, कोच्चिन, मलापुरम और तिरुअनंतपुरम में बनाये गये हैं
-
02/02/2012
भारत के पहले प्रीमियम लाइफ स्टाइल चैनल एनडीटीवी गुड टाइम्स ने अपने शो फूडिस्तान के प्रसारण के लिए पाकिस्तानी चैनल जियो टीवी के साथ समझौता किया है। फूडिस्तान, पाक कला की एक ऐसी लड़ाई है जो भारत और पाकिस्तान के बीच की जा रही है, इस कार्यक्रम का प्रीमीयर 23 जनवरी को हुआ था। इस में 16 पेशेवर शेफ और 8 शेफ अपने-अपने देश के बेहतरीन और लज्जतदार खाने का प्रतिनिधित्व करेगें
-
02/02/2012
अभय ओझा को हैदराबाद एसोसिएट ब्रॉडकास्टिंग कंपनी के चैनल टीवी 9 का वाइस प्रेसीडेंट -सेल्स बनाया गया है। टीवी9 ज्वाइन करने से पहले वे आरबीएनएल के रीजनल चैनल बिग मैजिक के नेशनल सेल्स हेड थे। उन्होंने बिग मैजिक चैनल जुलाई 2011 में ज्वाइन किया था। बिग मैजिक को ज्वाइन करने से पहले उन्होंने चार साल आईबीएन7 के एवीपी सेल्स के रुप में अपनी सेवाएं दी थी।ओझा ने अपने कॅरियर की शुरुआत टीवी टुडे नेटवर्क से फरवरी 1999 से की थी
-
02/02/2012
जनसंदेश में बतौर एसोसिएट एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार बिश्वजीत भट्टाचार्य ने संस्थान से इस्तीफा देकर अपनी नई पारी की शुरुआत न्यूज एक्सप्रेस के साथ शुरू की है। न्यूज एक्सप्रेस में भी उन्हें आउटपुट के साथ जोड़ा गया है। इससे पहले बिश्वजीत जनसंदेश न्यूज चैनल के साथ करीब दो साल से जुड़े हुए थे। जनसंदेश से पहले वो लहरें टीवी के लिए काम कर रहे थे। इन्होंने अपने पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत 1996 में लखनऊ में स्वतंत्र भारत से की थी
-
31/01/2012
यूपी में चुनाव को मद्देनज़र रख मीडिया इंडस्ट्री में कई नये प्लेयर अपनी एंट्री मार रहे हैं। इन्ही में शामिल है – ‘श्री मीडिया वेंचर प्राइवेट लिमिटेड’। यह ग्रुप अपना न्यूज़ चैनल ‘श्रीएस7 न्यूज़’ जल्द ही लॉन्च करने वाला है। इस चैनल का मुख्य फोकस शुरुआत में यूपी चुनाव होंगे। इसके साथ ही यह बाकी प्रदेशों में भी अपना विस्तार करने वाला है। इस बारे में, प्रबंधन से बात करने की कोशिश की गई तो प्रबंधन अभी इस बारे में किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया
-
31/01/2012
25 सालों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार, कुमार राकेश अब ‘न्यूज़ एक्सप्रेस’ न्यूज़ चैनल के साथ बतौर कार्यकारी संपादक जुड़ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वो 2 फरवरी से संस्थान ज्वाइन कर लेंगे। इससे पहले कुमार राकेश ‘एनई टीवी’ ग्रुप के साथ बतौर वाइस प्रेसिडेंट (कंटेंट) और ग्रुप सीनियर एडिटर जुड़े हुए थे।
-
31/01/2012
विज्ञापन पर खर्च की भविष्यवाणियों पर सबसे प्रतिष्ठित रिपोर्ट, ‘पिच मैडिसन मीडिया एडवरटाइजिंग आउटलुक’ को 17 फरवरी, 2012 को नईदिल्ली में लॉन्च किया जाएगा।‘पिच मैडिसन मीडिया एडवरटाइजिंग आउटलुक’ का यह लगातार आठवां साल है। इस अवसर पर, पिछले साल विज्ञापन में, कैसे, कहां, किस तरह से खर्च किया गया उसका पूरा विश्लेषण प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही प्रोज्क्ट और भविष्य के विकास पर भी एक निगाह डाली जाएगी। स्पेशल रिपोर्ट में, मार्केटर्स और विभिन्न मीडिया – प्रिंट, टीवी, रेडियो, ओओएच, इंटरनेट और सिनेमा जगत को आने वाली चुनौतियों एवं अवसरों पर व्यापक चर्चा की जाएगी
-
31/01/2012
‘एनडीटीवी’ का प्रसारण भारत से बाहर 74 देशों में किया जाता है, और 1.8 करोड़ घरों में इसे देखते हैं। अब, ‘एनडीटीवी’ का प्रसारण अमेरिका में भी होने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में, ‘एनडीटीवी’ ने अपने पैर पसारते हुए ‘डिश नेटवर्क’ पर ‘एनडीटीवी 24x7’ और ‘एनडीटीवी गुड टाइम्स’ को लॉन्च किया है।‘एनडीटीवी’ के दोनों चैनल, भारत में प्रसारित होने वाले अन्य चैनलों के साथ ‘डिश नेटवर्क साउथ एशिया’ मेगा पैक का हिस्सा है
-
30/01/2012
‘द इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन’ (आईबीएफ) ने पहली बार‘इंडियन टेलीविजन फेस्ट2012’ के आयोजन की घोषणा की है। यह फेस्ट 2-3 नवंबर 2012 को होगा।इस अवसर पर, ‘आईबीएफ’ के प्रेसिडेंट, उदय शंकर ने कहा,“इंडियन टेलीविजन फेस्ट, इंडस्ट्री के लिए, इंडस्ट्री के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह फेस्ट दो दिनों के लिए गोवा में आयोजित होगा जहां पर टीवी इंडस्ट्री के युवा टेलीविजन ब्रॉडकास्टिंग पर, प्रोफेशनल्स और विश्व भर के विशेषज्ञों के साथ अपने विचारों का आदान-प्रदान करेंगे
-
30/01/2012
लाइव इंडिया के एडिटर इन चीफ व सीईओ सुधीर चौधरी को ग्रुप ने अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें मैनेजर का पद दिया गया है। नई जिम्मेदारी के बारे में बात करते हुए सुधीर चौधरी ने हमसे कहा कि मैनेजर का काम सीईओ के रूप में पहले भी मैं देख रहा था यह बदलाव केवल सेबी में की जाने वाली एक औपचारिकता भर है
- 1 of 115
- ››

