दो सौ चैनल मुफ्त देगा दूरदर्शन का डीटीएच
अंबिका सोनी का बयान
समाचार4मीडिया.क़ॉम अब आप सस्ते में अपने मनपसंद टीवी चैनल देख सकते हैं। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी के निर्देश पर दूरदर्शन और प्रसार भारती सभी लोकप्रिय निजी –सरकारी चैनलों समेत दो सौ टीवी चैनलों की डीटीएच सेवा शुरू करने की तैयार कर रहे हैं। निजी डीटीएच सेवा कंपनियों द्वारा ग्राहकों को महंगी टीवी सेवा देने के मद्देनजर सरकार को यह फैसला करना पड़ा है। अंबिका सोनी ने 15 जनवरी को बताया कि उन्होंने इस मसले पर प्रसार भारती के साथ बात की है और उनसे कहा है कि वे डीटीएच के जरिये उपलब्ध कराए जाने वाले निशुल्क चैनलों की संख्या दो सौ तक करने की कोशिश करें। सोनी ने बताया कि प्रसार भारती ने इस संबंध में उनके सामने अपना पक्ष भी रखा है। इस समय दूरदर्शन की डीटीएच सेवा के तहत 59 निशुल्क चैनल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें दूरदर्शन के चैनलों के अलावा कुछ निजी चैनल भी हैं। डीटीएच सेवा को डीडी डायरेक्ट नाम से उपलब्ध कराया जा रहा है। इस सेवा के जरिये जनता तक कम कीमत में दो सौ चैनल पहुंचेंगे,जबकि दूरदर्शन की पहुंच भी अधिक से अधिक लोगों तक रहेगी। नई दुनिया से साभार..............
- Category:

