सिर्फ दो महीने का सदाचार क्यों
प्रमोद जोशी, वरिष्ठ पत्रकार
चुनाव के दौरान आयोग की महत्ता को व्यवस्था ने मंजूर कर लिया है। पर, बदलाव चुनाव प्रणाली से नहीं पूरी राजनीतिक व्यवस्था से ताल्लुक रखते हैं। चुनाव के दौरान इन बदलावों पर ध्यान कुछ ज्यादा ही जाता है। बदलाव करने वाले वही हैं जिसमें बदलाव होना है, इसलिए विसंगतियों की भरमार है। शिक्षा का प्रसार पर्याप्त नहीं है। जानकारी के माध्यमों की दशा खराब है। वोटर को प्रशिक्षित करने वालों की तादाद बेहद कम है। एनजीओ-संस्कृति भी मीडिया-कारोबार की तरह कमाई-केन्द्रित है। फिर भी बदलाव हुआ है। 1990 में गोस्वामी समिति, 1993 में वोहरा समिति, सन 1998 में चुनाव के लिए सरकारी फंडिंग पर विचार के लिए इन्द्रजीत गुप्त समिति, 1999 में चुनाव सुधार पर विधि आयोग की रपट, सन 2001 में संविधान पुनरीक्षा आयोग की सिफारिशों, सन 2004 में चुनाव आयोग के प्रस्ताव और सन 2007 में द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग की सिफारिशों को एक साथ रखकर पढ़ें तो समझ में आता है कि बदलाव की काफी गुंजाइश मौजूद है। सुप्रीम कोर्ट के फैसलों ने भी इस प्रक्रिया को तेज किया है। संविधान के 91 वें संशोधन के बाद केन्द्र और राज्यों में मंत्रिपरिषद के सदस्यों की संख्या निम्न सदन के सदस्योंकी कुल संख्या के 15 फीसदी तक करने का निर्णय इस राजनीतिक सुधार प्रक्रिया का हिस्सा ही था। अन्यथा उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में मंत्रियों की संख्या सैकड़ा पार करने जा रही थी।
इन दिनों रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों, होटलों वगैरह में बड़ी नकदी लाने ले जाने वालों पर नज़र है। चुनाव आयोग चाहता है कि प्रत्याशियों के ज्यादातर भुगतान चेक से हों। पर हमारी व्यवस्था नकदी पर चलती है। काला धन ही नहीं सफेद धन भी नकदी के रूप में चलता है। छोटे व्यापारी अपनी खरीद-फरोख्त और भुगतान नकद राशि में करते हैं। जमान-जायदाद के काफी सौदे नकदी में होते हैं। शादी का मौसम आ रहा है। लोग नकदी लेकर चलेंगे। छोटे किसान के पास बैंक अकाउंट है ही नहीं। ऐसे में चुनाव की नकदी और सामान्य नकदी में फर्क करना मुश्किल होगा। परेशानी आम नागरिक को होगी।
प्रतिमाओं को ढकने का आदेश अटपटा और निरर्थक लगता है। चुनाव आयोग से सन 2009 में शिकायत की गई थी कि सरकार जनता के पैसे से ऐसी प्रतिमाएं बनवा रही है, जिनका राजनीतिक अर्थ है। याचिका में माँग की गई थी कि हाथी का चुनाव निशान फ्रीज कर दिया जाए। आयोग ने तब ऐसा नहीं किया बल्कि आश्वासन दिया कि चुनाव के समय ऐसे उपयुक्त कदम उठाए जाएंगे जिनसे इन प्रतिमाओं का फायदा न मिल सके। सन 2004 के चुनाव में चुनाव आयोग ने राजमार्गों पर लगे प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के होर्डिंग्स को इसी तरह ढकवाया था। यह काम हास्यास्पद लगता है, पर यह हमारी राजनीति की एक सचाई है। जनता के पैसे से राजनेताओं का प्रचार होना चाहिए या नहीं यह जनता चुनाव में तय करेगी और उसके प्रतिनिधि उपयुक्त फोरम पर। तभी इसका समाधान होगा।
एग्ज़िट पोल पर रोक लग चुकी है, पर ओपीनियन पोल अभी जारी हैं। इनका सम्बंध अभिव्यक्ति के अधिकार से भी है। इसके बहाने स्वार्थी तत्व अपनी राय वोटर के मन में डालते हैं। मीडिया-प्रवृत्तियों का निरंतर ह्रास इसके लिए जिम्मेदार है। मीडिया हाउस नैतिकता के प्रश्नों पर बातचीत नहीं करते। सरोगेट विज्ञापन और पेड न्यूज़ के मसले भी ऐसे ही हैं। इस बार पेड न्यूज़ पर भी आयोग की नज़र है। पर आयोग इसे प्रत्याशी के खर्च का मामला मानता है। उसके आगे उसकी दिलचस्पी नहीं। एक पत्रकार और पाठक के लिए यह साख को बेचने का मामला है। इसलिए पेड न्यूज की तमाम उन शक्लों पर भी विचार करने की ज़रूरत है जो चुनाव की परिधि से बाहर हैं।
चुनाव के दौरान जो आचार संहिता लागू होती है, वह बाकी पाँच साल तक लागू क्यों नहीं हो सकती? राजनीति को दो महीने मॉनीटर करने वाली व्यवस्था पाँचों साल भी तो काम कर सकती है। आप इस पर भी विचार करें।
- 17/05/2012
पीयूष पांडे, वरिष्ठ वेब पत्रकार
फिल्म अभिनेता आमिर खान ने अपने टेलीविजन कार्यक्रम ‘सत्यमेव जयते’ के प्रचार के लिए सोशल मीडिया के तमाम मंचों को भी रणनीतिक तरीके से चुना। नतीजा छह मई को कार्यक्रम की पहली कड़ी के प्रसारण के साथ ही दिख गया। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उस दिन शुरुआती चार घंटों तक हर दो सेकेंड में एक ट्वीट सत्यमेव जयते से संबंधित लिखा गया। स्टारकॉम मीडियावेस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक 9 मई तक सत्यमेव जयते के फेसबुक पेज को करीब 6.5 लाख लोगों ने पसंद किया और ट्विटर पर यह कार्यक्रम लगातार टॉप-5 विषयों यानी ट्रेंडिंग टॉपिक में रहा
- 14/05/2012
रवि शंकर, स्वतंत्र पत्रकार
हाल ही में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष जस्टिस मार्कडेय काटजू ने मीडिया को फिर निशाने पर लेते हुए कहा कि वह अंधविश्वास और रूढि़वादिता को बढ़ावा देकर सामाजिक और आर्थिक मुद्दों से लोगों का ध्यान हटा रहा है। गौरतलब है कि जस्टिस काटजू ने मीडिया पर आरोप लगाया है कि मीडिया सनसनी फैलाने की कोशिश में तथ्यों को तोड़ – मरोड़ कर पेश करती है। ताकि मीडिया घराने दर्शकों की संख्या में इजाफे करने के साथ- साथ ज्यादा कमाई कर सकें
- 14/05/2012
संजय द्विवेदी, प्रोफेसर, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय
हिंदुस्तान में रहते हुए हम किसी भी इलाके में जाएं उर्दू हमारा साथ नहीं छोड़ती। वह हिंदी की ही तरह राष्ट्रभाषा है, जिसकी जमीन बहुत व्यापक और जड़ें बहुत गहरी हैं। पाकिस्तान के निर्माण ने उर्दू की इस रफ्तार को रोक दिया। उर्दू एक खास तबके की भाषा बनकर रह गयी। वह हिंदुस्तानी जबान से एक कौम की जबान बन गयी या बना दी गयी। ऐसे समय में उर्दू सहाफत (पत्रकारिता) पर बात करना सच में अतीत के उन सुनहरे पन्नों को टटोलने की कोशिश है, जब जंगे आजादी की लड़ाई में उर्दू अखबारों ने सबसे कड़े शब्दों में अंग्रेजी सत्ता का प्रतिकार किया था - 10/05/2012
अमित शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार
फेसबुक से बहुत-से लोग दुखी हैं। इसलिए कि इस बला ने उनके अपनों को वर्चुअल दुनिया में उलझा दिया है। वे 'फेस टू फेस' रिलेशन को भूल 'फेसबुक' में उलझ रहे हैं। खुद मैं भी इसका शिकार हूं। जरा ज्यादा देर फेसबुक पर ऑनलाइन हो जाऊं तो श्रीमतीजी जली हुई रोटियां परोसकर सांकेतिक विरोध जता देती हैं। खैर...
- 07/05/2012पंकज चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकारएक एपीसोड की एंकरिंग करने का मेहनताना तीन करोड़-- तिस पर तुर्रा कि समाज की चिंता। कुछ आंसू, कुछ भावनाएं, कुछ तथ्य और कुछ ‘‘मीडिया-हाईप’ - कुल मिला कर इसी का घालमेल है- सत्यमेव जयते।


