मनोज शर्मा पहुंचे इंडिया टीवी

समाचार4मीडिया.कॉम

हरेश कुमार

प्रिट मीडिया में लंबी पारी के बाद मनोज शर्मा अब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी पहचान कायम करना चाहते हैं, इसके लिए उन्होंने इंडिया टीवी को चुना है, इंडिया टीवी में वह 1 जनवरी से ग्रुप बिजनेस प्रमुख का काम देख रहे हैं। इंडिया टीवी में वह इस ग्रुप से जुड़ी सभी कंपनियों के बिज़नेस को देखेंगे, इनमें इंडिपेंडेंट न्यूज, इंडिया टीवी इंटरएक्टिव, इंडिपेंडेंट मीडिया, स्टूडियो ब्रह्मा और इंडिया टीवी मिशन शामिल हैं। इंडिया टीवी से पहले शर्मा इंडिया टुडे और सीएनबीसी-टीवी 18 में काम कर चुके हैं। उन्होंने 1990 में इंडिया टुडे को जॉइन किया था और कॉस्मोपोलिटन, टुडे एवं मेल टुडे अखबार को लांच करने में प्रमुख भूमिका निभाई। शर्मा को प्रिंट मीडिया में काम करने का 20 वर्ष का अनुभव है, जिसमें 18 साल लगातार वे इंडिया टुडे से जुड़े रहे। जब उनसे प्रिंट मीडिया से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आने का कारण पूछा गया तो उनका कहना था कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया काफी आकर्षक और चैलेंजिंग माध्यम है। कुछ साल पहले सीएनबीसी में काम के दौरान उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला, उन्होंने वहां मीडिया, मार्केटिंग और ईवेंट से संबंधित सभी तरह के अनुभव प्राप्त किए, अब वे नयी भूमिका में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अनुभव का इस्तेमाल करेंगे। उनका कहना है कि वह इंडिया टीवी को अग्रिम पंक्ति में देखने चाहते हैं।” शर्मा ने ग्रुप बिज़नेस हेड के रूप में 2010 के लिए अपनी योजना 2010 का खुलासा करते हुए कहा कि इंडिया टीवी आने वाले वर्षों में न सिर्फ अपने चैनलों का विस्तार करेगा, बल्कि अपनी पहुंच को अधिक लोगों तक बढ़ाते हुए इस साल ईवेंट पर और फोकस दिया करेगा। इंडिया टीवी एक मीडिया स्कूल खोलने पर भी विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आकर बहुत खुश हूं और इंडिया टीवी को आगे ले जाने में अपना योगदान देना चाहता हूं।

0
No votes yet
Your rating: None