बी के कुठियाला ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय ऑफ जर्नलिज्म और कम्युनिकेशन भोपाल में वाइस चांसलर का कार्यभार संभाला
समाचार4मीडिया.कॉम
वरिष्ठ शिक्षाविद बी के कुठियाला ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय ऑफ जर्नलिज्म और कम्युनिकेशन भोपाल में वाइस चांसलर का कार्यभार संभाल लिया है। उनके पास मीडिया और शिक्षा के क्षेत्र का 39 वर्षों का अनुभव है। इसके पहले वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और मीडिया टेक्नोलॉजी सहित कई संस्थानों में कार्य कर चुके हैं। वे गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार में फॉरेन स्टूडेन्ट सेल के चेयरमैन भी रह चुके हैं।
उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, नई दिल्ली में और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ाया है। मास कम्युनिकेशन और मीडिया रिसर्च के क्षेत्र में उन्होंने काफी शोध किया है। कुठियाला ने नृविज्ञान और समाजिक विज्ञान में एमए किया है तथा वे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, पुणे और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, नई दिल्ली से प्रशिक्षित हैं।

