फैशन टीवी ला रहा है मॉडल फ्लैट और फर्स्ट फेस
आरिफ खान मंसूरी
समाचार4मीडिया.कॉम
फैशन टीवी इंडिया लाइफ स्टाइल और फैशन का एक खूबसूरत प्लैटफॉर्म है। देश के डेढ़ करोड़ घरों में एफटीवी चैनल मुफ्त दिखाया जाता है। लाइफ स्टाइल के किसी चैनल की अगर बात चलती है तो लोग फैशन टीवी इंडिया का ही नाम लेते हैं।
फैशन टीवी इंडिया लाइफ स्टाइल और फैशन का एक खूबसूरत प्लैटफॉर्म है। देश के डेढ़ करोड़ घरों में एफटीवी चैनल मुफ्त दिखाया जाता है। लाइफ स्टाइल के किसी चैनल की अगर बात चलती है तो लोग फैशन टीवी इंडिया का ही नाम लेते हैं।
एफटीवी ने अपने प्रोग्रामों में सारी दुनिया के फैशन वीक पर, डिजाइनर्स, मॉडल्स, फोटोग्राफर्स, फैशन कार्यक्रमों, फैशन पार्टियों को सुव्यवस्थित ढंग से पेश करने की घोषणा की है। साथ ही फैशन के क्षेत्र में घटने वाली हर घटना और नए स्टाइल्स को दिखाया जाएगा। दर्शकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के प्रोग्राम बनाए गए हैं। सुबह के समय फैशन टीवी पर ब्रेकफास्ट और सप्ताह के अंत में वीकएंड के नाम से भी प्रोग्राम होता है।
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, आस्कर और केंस फिल्म फेस्टिवल को फैशन टीवी ने अनूठे ढंग से पेश कर धूम मचा दी है। यह चैलन लंदन, पेरिस, मिलॉन, साय पाउलो, लांस एंजल्स में होने वाले बड़े-बड़े फैशन वीक्स दिखाता है। एफटीवी फैशन इस क्षेत्र की हस्तियों के निजी पहलुओं पर भी फोकस डालता है। फैशन की दुनिया की हस्तियों की लाइफस्टाइल पर इस चैनल का खासा जोर होता है।
एफटीवी इंडिया के बिजनेस हेड तरुण श्रीवास्तव का कहना है, “चैनल दो इंटरनेशनल आईपीआर लांच कर रहा है मॉडल फ्लैट और फर्स्ट फेस। मॉडल फ्लैट दरअसल मॉडल्स की रीयल लाइफ पर फोकस डालेगा और फर्स्ट फेस में इस क्षेत्र के नए चेहरे दिखाए जाते हैं। एफटीवी इंडिया यहां का कंटेंट बनाने के लिए फैशन , फिल्म और म्यूजिक के क्षेत्रों पर ध्यान दे रही है”।
एफटीवी की डिजिटल साइट www.ftv.co.in पर हर महीने चार करोड़ वीडियो देखी जाती हैं। इस पर लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में फैशन के क्षेत्र में नई जानकारियां पेश की जाती हैं। फैशन की ताजा खबरों का यह सबसे जीवंत प्लेटफॉर्म है। यह सभी डिजाइनरों, मॉडलों और फोटोग्राफरों के लिए एक घर की तरह है। उन्होंने बताया कि हम चैनल के साथ-साथ वेबसाइट पर भी पर लाइफस्टाइल से जुड़ी और सामग्री देंगे।
- Category:

