टाइटस उप्पुतूरु बने साची एंड साची के एग्ज़ीक्यूटिव क्रिएटिव डायरेक्टर
साची एंड साची ने अपने दिल्ली कार्यालय के लिए टाइटस उप्पुतूरु को एग्ज़ीक्यूटिव क्रिएटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है। वे दिल्ली में क्रिएटिव टीम के मुखिया होंगे तथा साची एंड साची के नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर रामानुज शास्त्री को रिपोर्ट करेंगे। टाइटस उप्पुतूरू फरवरी के पहले हफ्ते में अपना पदभार संभालेंगे ।
उप्पुतूरू इससे पहले डेंटुसू मारकॉम में एग्ज़ीक्यूटिव क्रिएटिव डायरेक्टर थे और होंडा का एकाउंट देख रहे थे। डेंटुसू से पहले वह ओ एंड एम के दिल्ली कार्यालय में क्रिएटिव डायरेक्टर थे। इससे पहले वह त्रिकाया ग्रे (अब ग्रे वर्ल्डवाइड) तथा टीबीडब्ल्यूए एंथम ( अब टीबीडब्ल्यूए इंडिया) में भी काम कर चुके हैं।
टाइटस उप्पुतूरु डेंटुसू में सिर्फ एक साल रहे। साची एंड साची में आने की वजह का खुलासा करते हुए वे कहते हैं कि साची एंड साची टेलिकॉम बिज़नेस देख रही है और यह वह क्षेत्र है जहां बहुत कुछ नया हो रहा है। मैं इस बात से उत्साहित हूं कि मुझे इस उभरते क्षेत्र में कुछ कर दिखाने का मौका मिलेगा। साची एंड साची की ‘लवमार्क्स’ की अवधारणा भी मुझे बहुत आकर्षित करती है जो इस बात का प्रमाण है कि उनका नेटवर्क कितना बढ़िया है।
- Category:

