ईटी नाउ की ख़बरें जानिए अब ऑनलाइन

अब आपको ईटी नाउ की खबरे ऑनलाइन भी देखने को मिलेंगी। ईटी नाउ ने 19 जनवरी को अपनी वेबसाइट लाइव इंडियाटाइम्स.कॉम लांच कर दी है। इस पर बिजनेस, फाइनेंस तथा स्टॉक मार्केट से संबंधित सभी तरह की खबरें होगीं। ईटी नाउ की ब्रांड निदेशक नीति चोपड़ा ने बताया कि ईटी नाउ पिछले कुछ महीनों से अपने दर्शकों की संख्या और पहुंच बढ़ाने की कोशिश में जुटा हुआ है। इसमें हमें खासी कामयाबी मिली है। इसी के मद्देनजर अब ईटी नाउ को डिजिटल माध्यम में भी उपलब्ध करा दिया गया है। हम भारतीय उद्योग जगत में ईटी नाउ को नंबर एक च्वॉयस बनाना चाहते हैं।
डीटीएच के जरिए ईटी नाउ पूर देश में फैला हुआ है। अब दर्शक ईटी नाउ की वेबसाइट इंडियाटाइम्स.कॉम के जरिए कॉरपोरेट जगत और ग्लोबल मार्केट की लेटेस्ट खबरें जान सकते हैं। इस साइट द्वारा बिजनेस से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज और गहन विश्लेषण की खबरें भी देखी जा सकेंगी।
ईटी नाउ टाइम्स ग्लोबल ब्रॉडकॉस्टिग कंपनी लिमिटेड ग्रुप का बिजनेस इंग्लिश न्यूज चैनल है। साथ ही यह भारत के सबसे बड़े मीडिया समूह ‘द टाइम्स ग्रुप’ का हिस्सा है। इसी ग्रुप का प्रकाशन इकनॉमिक्स टाइम्स भी भारत का नंबर एक बिजनेस डेली अखबार है। टाइम्स समूह का एक और न्यूज चैनल टाइम्स नाउ है जो जनरल न्यूज कवर करता है।

0
No votes yet
Your rating: None