अब टीवी पर गुदगुदाएगा चार्ली चैपलिन का अवतार

‘हंसी के बिना बीता कोई भी दिन व्यर्थ है’। यह कहना था प्रख्यात चार्ली चैपलिन का। वर्षों बाद अब चार्ली चैपलिन एनिमेशन अवतार में हमारे टेलीविजन स्क्रीन पर दिखाई देगा। पहली बार एक महान कॉमेडी शो एनिमेशन और स्पेशल इफेक्ट्स कंपनी डीक्यू एंटरटेनमेंट द्वारा तैयार किया जाएगा। यह कंपनी लघु एनिमेटेड टीवी फिल्में और ऑरिजिन वर्जन की सीरीज बनाएगी। फ्रांसीसी कंपनी मेथड एनिमेशन और एमके2 के साथ मिलकर डीक्यू एंटरटेनमेंट ने चैपलिन घराने से चार्ली चैपलिन के एनिमेशन पुनर्निमार्ण अधिकार खरीद लिए हैं। हालांकि इसका प्रोडक्शन चल रहा है,लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा इस सप्ताह किए जाने की संभावना है। डीक्यू एंटरटेंनमेंट के सीएमडी एवं सीईओ तपास चक्रवर्ती से जब इस बारे में संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
सूत्रों का कहना है कि डीक्यू एंटरटेंनमेंट इस एनिमेशन सीरीज को वैश्विक रूप से प्रसारित किए जाने के लिए कई चैनलों से बातचीत कर रही है। जिन देशों में इसे प्रसारित किए जाने की योजना है, उनमें यूरोप, जापान, आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और चीन भी शामिल है। हालांकि अभी भारत में भी प्रसारण अधिकार बेचे जाने बाकी हैं। चार्ली चैपलिन दशकों पुरानी सीरीज है जो 1990 के दशक में शुरू टूथब्रश जैसी मूंछों वाले व्यक्ति के नाम पर प्रारंभ हुई थी। इस व्यक्ति की कीमती वस्तुएं एक टोपी और बांस की छड़ी थी।
एनिमेशन गेमिंग इंटरटेनमेंट क्षेत्र की दिग्गज प्रोडक्शन कंपनी डीक्यू एंटरटेनमेंट ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिये लगभग 150 करोङ रूपयेजुटाने की योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी लगभग 25 फीसदी इक्विटी बेच रही है। पहले कंपनी ने घोषणा की थी कि उसने 30 सितंबर 2009 को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के साथ ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया है। इसके लिए मुख्य प्रबंधक की जिम्मेदारी एसबीआई कैपिटल मार्केट्स पर है और इसके संघ से जुङे बैंकों में यस बैंक और इंडिया इंफोलाइन शुमार हैं। इस घटनाक्रम से नजदीकी से जुङे अधिकारियों के अनुसार कंपनी आंतरिक स्त्रोत और बैंक ऋण के जरिये अतिरिक्त 62 करोङ रूपये जुटाएगी।

0
No votes yet
Your rating: None