हमारे बारे में
एक्सचेंज4मीडिया
एक्सचेंज4मीडिया की स्थापना अब से दस वर्ष पूर्व मार्केटिंग, विज्ञापन और मीडिया पेशेवरों के लिए विशिष्ट, प्रासंगिक और स्तरीय पत्रिकाओं के प्रकाशन के उद्देश्य से की गई थी। आज एक्सचेंज4मीडिया एक ही जगह पर पूरी इंडस्ट्री के लिए सूचना के स्रोत के रूप में जाना जाता है। मामला चाहे खबरों का हो, दृष्टिकोण का हो, विश्लेषणात्मक सूचना का हो, घटनाओं के गहरे विश्लेषण का हो या रूझानों के पूर्वानुमान का हो, एक्सचेंज4मीडिया प्रकाशनों की विश्वसनीयता और पाठकवर्ग दोनों बरकरार रहे हैं।
दिल्ली, मुंबई, कोलकता, बेंगलूरू और चैन्नई जैसे महानगरों में हमारी शाखाएं कार्यरत हैं तथा ‘पिच’, ‘इंपैक्ट’, ‘फ्रेंचाइज़ प्लस’, ‘रियल्टी प्लस’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया.कॉम’ नामक हमारे प्रकाशन हैं। समाचार4मीडिया.कॉम, एक्सचेंज4मीडिया समूह का नवीनतम उपक्रम है जिसका शुभारंभ 15 फरवरी 2010 को किया गया है।
एक्सचेंज4मीडिया.कॉम
एक्सचेंज4मीडिया.कॉम की स्थापना मई 2000 में हुई थी और इसे ब्रॉडकास्टिंग, मीडिया, विज्ञापन और मार्केटिंग क्षेत्र की ब्रेकिंग खबरें देनें तथा नए नज़रिये से इन क्षेत्रों की जानकारियां देने वाला पोर्टल होने का गौरव प्राप्त है। पिछले छः –सात सालों में एक्सचेंज4मीडिया.कॉम का तेजी से विस्तार हुआ है और यह देश भर में मीडिया, विज्ञापन और मार्केटिंग की सूचना का सबसे विश्वसनीय और बड़ा स्रोत बन कर उभरा है। अपने न्यूज़लेटर के माध्यम से यह हर रोज़ मीडिया और इसके अनुषंगी उद्योगों से जुड़े 60,000 पेशेवरों तक पहुँचता है। अधिक जानकारी के लिए कृपया www.exchange4media.com पर लॉग ऑन करें।
पिच
एक्सचेंज4मीडिया ने अक्टूबर, 2003 में एडवरटाइजिंग, मार्केटिंग, ब्रॉडकास्टिंग और मीडिया क्षेत्र के लिए ‘पिच’ नामक एक अंग्रेज़ी मासिक प्रत्रिका का प्रकाशन आरंभ किया था। इसके पहले 10 अंक हाथों-हाथ बिके और विज्ञापन तथा सब्सक्रिपशन दोनों ही मामलों में इसे बहुत उत्साहजनक प्रतिक्रया मिली। यह पत्रिका बदल रहे विज्ञापन, मार्केटिंग, ब्रॉडकास्टिंग और मीडिया नज़रिये का बारीकी से अवलोकन करती है और इसके रिपोर्ताजों, विश्लेषणों, सर्वेक्षणों तथा विशेषज्ञों की राय में पर्याप्त गहराई होती है। अधिक जानकारी के लिए कृपया www.pitchonnet.com पर लॉग ऑन करें।
इंपैक्ट
‘इंपैक्ट’ एक्सचेंज4मीडिया समूह का साप्ताहिक प्रकाशन है जो आज के बिज़नेस मैनेजरों के लिए बाज़ार और प्रतियोगिता को समझने का सर्वाधिक विश्वसनीय स्रोत है। इसके पाठकों में अग्रणी एवं अभिनव, अनूठे प्रयासों के लिए जाने वाले उद्यमी, मीडिया और मार्केटिंग क्षेत्र के वैचारिक नेतागण शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया www.impactonnet.com पर लॉग ऑन करें।
फ्रेंचाइज़ प्लस
‘फ्रेंचाइज़ प्लस’ का प्रकाशन मार्च 2004 के दूसरे सप्ताह से आरंभ हुआ था। यह एक द्वैमासिक पत्रिका है जो फ्रेंचाइज़िंग, रिटेल, खुदरा संपत्ति बाजार और लाइसेंसिंग व्यवसाय की जानकारी देती है। सौ से भी अधिक पृष्ठों की इस पत्रिका में उन लोगों के लिए रूझानों, विश्लेषणों और अवसरों की भरपूर जानकारी रहती है जो फ्रेंचाइज़ के माध्यम से व्यवसाय में सफलता चाहते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया www.franchiseplus.com पर लॉग ऑन करें।
रियल्टी प्लस
एक्सचेंज4मीडिया की मासिक पत्रिका ‘रियल्टी प्लस’ ग्राहकों को संपत्ति के खरीद-फरोख्त की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध करवाती है। आवासीय, कमर्शियल, खुदरा और औद्योगिक संपत्ति क्षेत्र के समाचार तथा फीचर, इस क्षेत्र में नये बदलाव, मुद्दे, तथा बाज़ार के रूझानों की जानकारी इसकी विशेषता है। इसके अतिरिक्त यह कंस्ट्रक्शन व्यवसाय, आर्किटेक्चर और इंटीरियर डिज़ाइनिंग पर भी उपयोगी जानकारी देती है। यह कंस्ट्रक्टरों व ग्राहकों को समान रूप से सूचना देकर शिक्षित करती है। अधिक जानकारी के लिए www.realtyplusmag.com पर लॉग ऑन करें।
समाचार4मीडिया.कॉम
समाचार4मीडिया.कॉम, एक्सचेंज4मीडिया समूह का नवीनतम उपक्रम है जिसका शुभारंभ 15 फरवरी 2010 को किया गया है। हमारा प्रयत्न है कि समाचार4मीडिया.कॉम, मीडिया, जनसंपर्क, विज्ञापन और मार्केटिंग क्षेत्र की सूचना, दशा-दिशा, चिंतन और विमर्श से संबंधित एक जीवंत पोर्टल बने। समाचारपत्र, टीवी, रेडियो, समाचार पोर्टल, ब्लॉग, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों, प्रेस क्लबों की गतिविधियों आदि की खबरों सहित जनसंचार के साधनों, यानी मीडिया पर विशेष फोकस के साथ यह विज्ञापन, जनसंपर्क और मार्केटिंग क्षेत्र के समाचार, विश्लेषण और रुझानों की जानकारी का विश्वसनीय मंच बनेगा। हमारा प्रयास है कि समाचार4मीडिया ऐसा मंच हो जो मीडिया, विज्ञापन और मार्केटिंग जगत की परिपक्व और रचनात्मक जानकारियां, रुझान और उपयोगी विश्लेषण उपलब्ध करवाये।
मीडिया,विज्ञापन, विक्रय, ईवेंट मैनेजमेंट आदि के क्षेत्र में हजारों लोग कार्यरत हैं और हर रोज इन क्षेत्रों में नये लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। शेष सभी क्षेत्रों की तरह ही कार्यरत पत्रकारों और इस क्षेत्र के अन्य पेशेवरों के लिए रिफ्रेशर कोर्स अनिवार्य आवश्यकता हैं। इन क्षेत्रों से संबंधित कार्यशालाओं, सेमिनारों, गोष्ठियों, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों की जानकारी देना भी हमारी प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

